#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गोभिया ग्राम सभा में दुबौला विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के कुर्दा फीडर के अंतर्गत बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई मीटर विहीन विद्युत कनेक्शन पाए गए, जिन पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही मीटर स्थापित कराए। जांच अभियान के तहत टीम ने गांव में लगे सभी विद्युत कनेक्शनों की गहन पड़ताल की। कई घरों में बिजली का उपयोग बिना मीटर के किया जा रहा था। इन अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और संबंधित स्थानों पर नए मीटर लगाए। इस जांच अभियान में विजिलेंस टीम के शशिकांत गुप्ता, दुबौला विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) पतिराम, फिटर और आउटसोर्स के कर्मचारी शामिल थे। अभियान के दौरान महिला और पुरुष पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और उसे सुचारू बनाना है। विभाग का लक्ष्य सभी उपभोक्ताओं को नियमित बिलिंग प्रणाली के तहत लाना है। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले गैर-कनेक्शन धारियों और अनियमित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दुबौला उपकेंद्र क्षेत्र के गोभिया में विजिलेंस जांच:मीटर विहीन कनेक्शनों पर तत्काल कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












