मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र में शादी का दबाव बनाने और बातचीत का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवती को रास्ते में रोककर जमकर पीट दिया। आरोप है कि युवती को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों, बेल्ट और हेलमेट से हमला किया गया।
नगराम क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हरदोईया बाजार में सैलून चलाने वाला धर्मेंद्र काफी समय से उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के मुताबिक वह धर्मेंद्र से शादी नहीं करना चाहती थी और उसकी बातचीत का भी विरोध करती थी। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज था।पीड़िता के अनुसार मंगलवार शाम वह अपना काम निपटाकर घर लौट रही थी।
इसी दौरान धर्मेंद्र ने उसे रास्ते में रोक लिया। वहां पहले से मौजूद उसका भाई सत्येंद्र, पिता, भाभी राजकुमारी और रिश्तेदार राज शर्मा भी मौजूद थे। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












