Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:गंभीर रूप से...

रुधौली में अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

रुधौली थाना क्षेत्र के भीटा चौराहे पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन से सीएचसी रुधौली ले गए। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लोहरौली अब्बल निवासी पवन कुमार (25) पुत्र जय प्रकाश के रूप में हुई है। बताया गया कि रुधौली सीएचसी में उनके यहां एक लड़के का जन्म हुआ था। पवन बाइक से घर खाना लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पवन कुमार जैसे ही भीटा चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। रुधौली सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पवन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular