श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नासिरगंज, शाहपुर, खलीफतपुर और बदला चौराहा सहित मुस्लिम बहुल बस्तियों और गांवों में सजावट की जा चुकी है। इस अवसर पर जगह-जगह मिलाद-ए-महफिल का आयोजन किया जा रहा है। इन महफिलों में रातभर रसूल अल्लाह हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात और कसीदे पढ़े जा रहे हैं। आयोजनों के दौरान लोगों को उनके जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षाओं से अवगत कराया जा रहा है। हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, अमन, भाईचारे, सच्चाई, रहमदिली और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया था। 12 रबीउल अव्वल के अवसर पर आयोजित होने वाली इन महफिलों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। वे नात और धार्मिक कलाम पेश कर रहे हैं। गांवों और कस्बों में लोग अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।आयोजकों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है। पूरे जमुनहा क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
जमुनहा क्षेत्र में 12 रबीउल अव्वल की तैयारियां तेज:बस्तियों में सजावट, मिलाद-ए-महफिल का आयोजन
RELATED ARTICLES












