Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बानगंगा नदी बैराज में मिला व्यक्ति का शव:शोहरतगढ़ में हुई पहचान, मानसिक...

बानगंगा नदी बैराज में मिला व्यक्ति का शव:शोहरतगढ़ में हुई पहचान, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 के निकट स्थित बानगंगा नदी बैराज के पानी में सोमवार देर शाम करीब आठ बजे एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। शोहरतगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्रिपाठी, बलिराज गौड़ और संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम लाल और काले रंग के कपड़े पहने लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया। इस कार्य में समाजसेवी रामू यादव, योगेन्द्र जायसवाल, अल्ताफ खान, इरशाद पठान, फूलचन्द साहनी और अरविन्द पासवान ने सहयोग किया। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के लगभग दो घंटे बाद मृतक की पहचान हो गई। उसकी पहचान थाना शोहरतगढ़ के वार्ड नंबर 12 हनुमंतनगर, नगर पंचायत शोहरतगढ़ निवासी 50 वर्षीय अमरेश वर्मा पुत्र बालमुकुंद वर्मा के रूप में हुई। बालमुकुंद वर्मा शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। परिजनों ने बताया कि अमरेश वर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बानगंगा नदी बैराज में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments