HomeHealth & Fitnessमधपुर शरीफ में उर्स-ए-आरेफीन के तीसरे दिन उमड़ी जायरीनों की भीड़, मुशायरे...

मधपुर शरीफ में उर्स-ए-आरेफीन के तीसरे दिन उमड़ी जायरीनों की भीड़, मुशायरे में झूमे श्रोता

उतरौला (बलरामपुर)। मधपुर शरीफ में आयोजित हजरत सूफी गुलाम आसी पिया हसनी के उर्स-ए-आरेफीन के तीसरे दिन जायरीनों का तांता लगा रहा। नमाज-ए-फज्र के बाद कुरआन ख्वानी से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुबह 10 बजे कुल शरीफ का प्रोग्राम मुनअकिद किया गया।

नमाज-ए-अस्र के बाद लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। नमाज-ए-ईशा के बाद मुशायरे का आयोजन हुआ। बाहर से आए शायरों ने अपने कलाम पेश किए। नातिया कलाम सुनकर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।

उर्स के तीसरे दिन अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा। लोगों ने हजरत गुलाम आसी पिया के मजार-ए-अकदस पर नज्र-ओ-नियाज दिलाकर चादरपोशी की। उर्स के मौके पर मेले जैसा माहौल रहा। झूला, सर्कस और विभिन्न सामानों के स्टॉल लगे, जहां बच्चों व महिलाओं ने खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व महिला आरक्षी तैनात रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments