#बस्ती_न्यूज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तपसीधाम में आयोजित अखण्ड रामायण पाठ का समापन 7 जून को हवन पूजन के साथ हो गया। यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रविवार को शुरू हुआ था। विश्व हिंदू महासंघ, बस्ती द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर यह विशेष आयोजन किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पदाधिकारी उपस्थित रहे। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि 7 जून को ही एक विशाल हिंदू सम्मेलन और सहभोज का कार्यक्रम भी तपसीधाम में आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में प्रमुख सचिव जय प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि होंगे। गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और राजमहल बस्ती की राजमाता आशिमा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान तपसी धाम के महंत जय बक्स दास, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना, सौरभ चतुर्वेदी, दीपक सोनी, अभिषेक सिंह, अमित श्रीवास्तव, महेश हिंदुस्तानी, बाल कृष्ण सिंह, सतीश पाण्डेय सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
तपसीधाम में मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर अखण्ड रामायण पाठ:तीन दिवसीय कार्यक्रम का हवन पूजन के साथ समापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












