Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पत्नी के धक्के से पति की नस कटी:इलाज के दौरान...

बस्ती में पत्नी के धक्के से पति की नस कटी:इलाज के दौरान मौत, विवाद के दौरान दिया था धक्का

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पत्नी के धक्के से युवक अनूप कुमार का हाथ खिड़की के शीशे से टकरा गया, जिससे उसकी नस कट गई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी अर्चना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बसडिलिया गांव निवासी अशरफी लाल ने तहरीर देकर बताया कि 5 जून की रात करीब 10:30 बजे उनके पुत्र अनूप कुमार और बहू अर्चना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अर्चना ने अनूप को जोर से धक्का दे दिया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया धक्के के कारण अनूप का दाहिना हाथ खिड़की के शीशे से टकरा गया और शीशा हाथ में घुसने से नस कट गई। परिजन गंभीर रूप से घायल अनूप को तत्काल जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अशरफी लाल की तहरीर के आधार पर सोनहा थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अर्चना, पत्नी अनूप कुमार, निवासी बसडिलिया को गिरफ्तार कर लिया। सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments