#बस्ती_न्यूज
पुरानी बस्ती क्षेत्र में शनिवार रात करीब 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार देर रात 2 बजकर 47 मिनट पर बिजली ठप हो गई थी, जिसे रविवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बहाल किया जा सका। विद्युत उपकेंद्र पावर हाउस से जुड़े नई बाजार, पांडे बाजार, हथियागढ़, दक्षिण दरवाजा और पटेल चौक फीडर अचानक ठप हो गए। सूचना मिलने पर एसडीओ पुरानी बस्ती प्रभाकर और अवर अभियंता प्रशांत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेट्रोलिंग शुरू की। एसडीओ पुरानी बस्ती ने बताया कि पावर हाउस के पास इंसुलेटर डैमेज हो गया था और एलए (लाइटनिंग अरेस्टर) खराब हो गया था, जिससे सप्लाई बाधित हुई। इसके अलावा, 33 केवी टी-20 के बीच तार टूट गया था और पांडे बाजार फीडर से जुड़ा तार बरदहिया के पास किसी गाड़ी की चपेट में आने से लिपट गया था। कई जगहों पर लोकल फॉल्ट भी थे, जिस कारण आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। विद्युत कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल करने में सफलता पाई। इस कार्य में अश्वनी पांडे, प्रिंस पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, विजय और जितेंद्र की टीम शामिल रही, जिन्होंने तत्काल आपूर्ति बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पुरानी बस्ती में 6 घंटे बिजली गुल:शनिवार रात 2:47 बजे ठप हुई आपूर्ति सुबह 8:30 बजे बहाल
RELATED ARTICLES












