मिठौरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में रविवार को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। यह कार्यक्रम “आयुष आपके द्वार” योजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिंदुरिया का सहयोग रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें समय पर टीकाकरण के महत्व से भी अवगत कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एलएचवी विद्या देवी, एएनएम सुमित्रा सहानी, संगिनी सुधा देवी और सरिता देवी के साथ-साथ आशा कार्यकत्री पूनम देवी, पूनम तिवारी, निर्मला देवी, सुनीता देवी और सुमन देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने लोगों से स्वास्थ्य जागरूकता अपनाने और भविष्य के टीकाकरण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हरिहरपुर में 10 महिलाओं-किशोरियों को लगा एचपीवी टीका:सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए चला अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












