Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मध्यप्रदेश में रेलवे ट्रैक पर मिला बस्तीके युवक का शव:तीन बच्चों के...

मध्यप्रदेश में रेलवे ट्रैक पर मिला बस्तीके युवक का शव:तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में पसरा मातम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के गोनार गांव निवासी चंदन निषाद का शव मध्य प्रदेश के हरदा जिले में रेलवे पटरी पर मिला है। यह घटना 13 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस घटना की सूचना लालगंज थाने को दी, जिसके बाद चंदन के परिजनों को जानकारी मिली। मृतक चंदन निषाद, अर्जुन निषाद के पुत्र थे। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में से एक थे। परिजनों ने बताया कि चंदन के पिता अर्जुन निषाद घर पर खेती-किसानी करते हैं। मध्य प्रदेश में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 मई, शुक्रवार को एंबुलेंस से चंदन का शव उनके पैतृक गांव गोनार लाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर महादेवा क्षेत्र के विधायक ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। चौकी प्रभारी अनंत कुमार शुक्ला ने कहा कि, प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन हादसे में हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments