लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और एआई इनोवेशन हब के रूप में उभर रहा है। शुक्रवार को राजधानी में आयोजित ‘एआई ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव 2026’ में देशभर से 50 से अधिक आईएएस अधिकारियों और वरिष्ठ लोक प्रशासकों ने भाग लिया। कॉन्क्लेव के दौरान ‘द एआई-पावर्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटरः कॉम्पिटेंसीज फॉर ए न्यू एरा ऑफ गवर्नेंस’ विषय पर उच्च स्तरीय कैपेसिटी-बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित की गई,जिसका संचालन एनआईएचआईटी की संस्थापक और इंडिया-यूएस सीईओ फोरम की वर्किंग ग्रुप-7 की शेरपा डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने किया। डॉ.सुबी चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, विशेषकर लखनऊ, भारत में एआई इनोवेशन का सबसे उपयुक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले यह शहर तहज़ीब की पहचान था,अब वर्तमान सरकार के नेतृत्व में तरतीब और तखलीक यानी नवाचार की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि इनमोबी जैसी कंपनियों के डीपटेक ऑपरेशन शुरू होने से प्रदेश में गवर्नेंस, रिसर्च, टैलेंट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आंत्रप्रेन्योरशिप का नया इकोसिस्टम विकसित हो रहा है।
योगी सरकार के एआई विजन को मिली नई गति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











