Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अयोध्या से कांवड़ लेकर आ रहे युवक की मौत:बस्ती में महूघाट के...

अयोध्या से कांवड़ लेकर आ रहे युवक की मौत:बस्ती में महूघाट के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांवड़िया कृष्ण चंद्र मौर्य की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। 30 वर्षीय कृष्ण चंद्र मौर्य वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के छोटा बढ़या गांव के निवासी थे। रविवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, कृष्ण चंद्र मौर्य बीते 10 अगस्त को बाइक से अयोध्या से कांवड़ लेकर बस्ती के प्रसिद्ध भद्रेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकले थे। इसी दौरान हर्रैया थाना क्षेत्र के महूघाट के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं। जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया था रेफर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल कृष्ण चंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को भी दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में करीब एक सप्ताह तक उनका उपचार चला, लेकिन रविवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे कृष्ण चंद्र मौर्य रुधौली शुगर मिल में स्थायी श्रमिक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। उनके परिवार में पत्नी शिवराती, दो बेटियां खुशी और नंदिनी तथा छोटा बेटा गोलू है। पति की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने पर ‘पहला’ संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जीडी मिश्रा सोमवार को कृष्ण चंद्र के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और मनीष मिश्रा की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। जीडी मिश्रा ने कहा कि संस्था पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और भविष्य में भी हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular