Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेटे-बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की मौत:सिद्धार्थनगर में सामने...

बेटे-बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की मौत:सिद्धार्थनगर में सामने से आ रही जेसीबी से टकराई बाइक, 3 दिन बाद थी शादी


सिद्धार्थनगर में बेटे-बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। सामने से आ रही जेसीबी से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मौत हो गई। बाइक की डिग्गी में रखा कार्ड और मिठाई का डिब्बा सड़क पर गिर गया। मृतक के घर में 3 दिन बाद उसके बेटे-बेटी की शादी थी। घटना की सूचना मिलते ही शादी के खुशियों के बीच मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस जेसीबी को लेकर थाने चली गई। परिजनों ने चालक के गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना बुधवार को शोहरतगढ़ कस्बे में हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद शफी मंसूरी (55) के रुप में हुई। जानिए पूरी घटना… मोहम्मद शफी मंसूरी शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8, रामजानकी नगर में तीन बेटे और पांच बेटियों के साथ रहते थे। घर में तीन दिन बाद दूसरे बेट व छोटी बेटी की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को शफी शादी का कार्ड बांटने और मिठाई के डिब्बे की डिलिवरी देने के लिए घर से निकले थे। वे कोटिया बाजार की ओर जा रहे थे। उनके बाइक की सामने से आ रही जेसीबी से टक्कर हो गई। घटना होते ही आसपास के लोग शफी को उठाने दौड़ पड़े। हादसा इतना भीषण था कि शफी की मौके पर मौत हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। शादी के घर में पसरा मातम हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। शादी के घर में मातम पसर गया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस से आरोपी चालक के गिरफ्तारी की मांग की है। हादसे की सूचना मिलते ही घर पर मौजूद रिश्तेदारों और परिजनों में शोक छा गया। शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। शफी का शव सरकारी अस्पताल पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments