HomeHealth & Fitnessवरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

file_0000000066fc7207a6bdf99174ec149dकौशाम्बी। जिले के भरवारी कस्बा निवासी एवं प्रदेश के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला का गुरुवार दोपहर उनके पैतृक निवास सिंघिया में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले भर के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।उपेंद्र शुक्ला प्रदेश के वरिष्ठ एवं चर्चित पत्रकारों में गिने जाते थे। करीब 50 वर्षों के लंबे पत्रकारिता सफर में उन्होंने अपनी निष्पक्ष लेखनी, निर्भीक पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के कारण अलग पहचान बनाई। वह चर्चित वीकली ब्लिट्ज समाचार पत्र सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं से जुड़े रहे। हिंदी पत्रकारिता जगत में उनकी पहचान एक मजबूत और प्रभावशाली हस्ताक्षर के रूप में थी।बताया जा रहा है कि वह पिछले दो वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार को उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मान्यता प्राप्त पत्रकार संवाददाता समिति के तत्वावधान में आयोजित शोक सभा में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार राम बदन भार्गव, मोहम्मद अलीम, कृष्णमणि मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, रमेश त्रिपाठी, डॉ. अतहर रिजवी, रोहित तिवारी, सुशील केसरवानी, सुशील मिश्रा सहित अनेक पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments