लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ–2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 से 30 जुलाई,तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित कलामंडपम प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण तथा कला एवं संस्कृति के प्रति उनकी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की उत्कृष्ट परंपराओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ शनिवार को प्रख्यात सितार वादक पद्मश्री शाहिद परवेज के सितार वादन से होगा। कार्यक्रम का समापन तीस जुलाई को पद्मश्री अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना के अनुरूप बहुआयामी शिक्षा, कौशल विकास एवं भारतीयता के संवर्धन को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है। यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव एस. पी. सिंह के प्रशासनिक निर्देशन में किया जाएगा।
भातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ ” कार्यक्रम 25 से 30 जुलाई तक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












