सिद्धार्थनगर जिले के आदर्श नगर पंचायत भारतभारी क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या गंभीर बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली गुल होने और कम वोल्टेज के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी श्रीकांत ने बताया कि दिन और रात में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है। जब बिजली आती भी है, तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सोनू प्रसाद ने लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपकरणों के खराब होने का खतरा भी बताया। सोनू प्रसाद के अनुसार, इस समस्या से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भी काफी परेशानी हो रही है। वहीं, राजेश कुमार ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है। घंटों तक बिजली न रहने से उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। अब्दुल कादिर ने जानकारी दी कि क्षेत्र के लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने नगर पंचायत के सभी वार्डों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता, विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज द्वितीय, संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विभाग को क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम द्वारा समस्या के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जहां आवश्यकता होगी, वहां लाइन और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने सहित अन्य तकनीकी सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
भारतभारी में बिजली कटौती और लो वोल्टेज:स्थायी समाधान की मांग, अधिशासी अभियंता ने दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












