Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग:तेज रफ्तार वाहनों से...

खेसरहा में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग:तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे हादसे, पैदल राहगीरों को हो रही दिक्कत


खेसरहा (बेलौहा) को घोसियारी से छितही होकर लक्ष्मीगंज चौराहे से जोड़ने वाली सड़क पर गति अवरोधक न होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए गति अवरोधक बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। इस मार्ग पर लगभग हर 200 से 500 मीटर की दूरी पर आबादी वाले गांव स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, वजीराबाद के पास एक अंधा मोड़ भी है, जहां सामने से आने वाले वाहनों और राहगीरों का अनुमान लगाना कठिन होता है। ऐसे में तेज गति से चलने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। क्षेत्र के निवासी अनिल कुमार पासवान, घनश्याम लोधी, प्रेमचंद और अब्दुल सलाम ने बताया कि बीते रविवार को एक बाइक सवार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में विद्यालयों की छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन स्कूल खुलने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से वजीराबाद के अंधे मोड़, लक्ष्मीगंज चौराहे, भालुहा तथा बेलौहा गांव के पास आवश्यक स्थानों पर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुरक्षा संबंधी उपाय नहीं किए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments