#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविधान, सामाजिक न्याय, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक समानता से जुड़े 12 सूत्रीय मांगपत्र पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में संगठनों ने आरोप लगाया कि देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों, सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न कानूनों और सरकारी नीतियों को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए सरकार से संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की। CAA, UCC और वक्फ संशोधन कानून वापस लेने की मांग प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े भवनों के ध्वस्तीकरण संबंधी नोटिस वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), समान नागरिक संहिता (UCC) और वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 को वापस लेने की अपील की। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 से 29 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। मॉब लिंचिंग, धार्मिक स्थलों और जाति जनगणना के मुद्दे भी उठाए ज्ञापन में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों पर कथित हमलों पर रोक तथा बेगुनाह मुस्लिम युवाओं और उलेमा की निष्पक्ष जांच कर रिहाई की मांग की गई। इसके अलावा प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट-1991 का सख्ती से पालन कराने, अनुच्छेद-341(3) में संशोधन, जाति आधारित जनगणना कराने और विभिन्न आयोगों की लंबित सिफारिशों को लागू करने की मांग भी शामिल रही। सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में उठाई गई। ‘संविधान के दायरे में हैं सभी मांगें’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी सभी मांगें संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप हैं। उन्होंने सरकार से इन पर गंभीरता से विचार करने और जिला प्रशासन से ज्ञापन को शीघ्र राष्ट्रपति तक पहुंचाने का अनुरोध किया। ये रहे मौजूद धरना-प्रदर्शन में राम सुरेश यादव, रियाफत अली, इरशाद खां, एजाज खां, समीर आलम, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से जिला प्रशासन को अवगत कराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में भारत मुक्ति और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, CAA-UCC समेत कई मुद्दों पर उठाई मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












