Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत स्वास्थ्य केंद्र में दंत सहायक रील बनाता है:15 साल से तैनात,...

विक्रमजोत स्वास्थ्य केंद्र में दंत सहायक रील बनाता है:15 साल से तैनात, पूर्व अधीक्षक का करीबी; जांच के आदेश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के विक्रमजोत विकास क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दंत सहायक अब्बासी पर ड्यूटी के दौरान रील बनाने का आरोप लगा है। अब्बासी पिछले लगभग पंद्रह वर्षों से इसी केंद्र पर कार्यरत हैं और उन्हें कुछ समय पहले तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रहे डॉ. फारुकी का करीबी माना जाता था। वर्तमान अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है। जानकारी के अनुसार, कोरोना काल के दौरान डॉ. फारुकी जब अधीक्षक थे, तब दंत सहायक अब्बासी को बस्ती के किसी अस्पताल में अटैच कर दिया गया था। इस दौरान उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत से ही वेतन का भुगतान होता रहा। समय बीतने के साथ व्यवस्थाएं बदलीं, लेकिन डॉ. फारुकी विक्रमजोत के अधीक्षक रहते हुए भी छावनी स्थित जितियापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नहीं छोड़ा। वे वहीं रहकर अधीक्षक का पद संभालते रहे और अपनी निजी प्रैक्टिस भी जोर-शोर से चलाते रहे। लगभग सात माह पूर्व डॉ. फारुकी अल्ट्रासाउंड की डिग्री लेने लखनऊ चले गए, लेकिन शाम चार बजे तक हर हाल में जितियापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच जाते थे, जिसका कारण उनके निजी मरीज थे। डॉ. अतुल सिंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के अधीक्षक बनने के बाद दंत सहायक अब्बासी को मजबूरन यहीं ड्यूटी करने आना पड़ा। अब वे प्रतिदिन बस्ती से विक्रमजोत देर से पहुंचते हैं। यदि कोई पत्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक की खाली कुर्सी का वीडियो बनाता है, तो अब्बासी अपने मोबाइल से उस पत्रकार और अस्पताल परिसर में आए अन्य मरीजों का वीडियो बनाने लगते हैं। पूछने पर उनका जवाब होता है कि “आप क्यों मेरी खाली कुर्सी का वीडियो बना रहे हैं? आज हमारे डॉक्टर साहब नहीं आए हैं तो आप वीडियो बना रहे हैं।” वहीं, दंत चिकित्सक डॉ. शंकर हफ्ते में केवल दो-तीन दिन ही चिकित्सालय में उपस्थित रहते हैं। उनका कहना है कि उनके पास कोई सर्जिकल उपकरण नहीं है, इसलिए वे यहां आकर क्या करें। वे यह भी कहते हैं कि यदि ज्यादा दिक्कत है तो सीएमओ से उन्हें सामान दिलवा दिया जाए। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के अधीक्षक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments