Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, पूतना वध की कथा का वर्णन:बस्ती में श्रीमद्...

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, पूतना वध की कथा का वर्णन:बस्ती में श्रीमद् भागवत कथा में भावविभोर हुए भक्त, आरती एवं प्रसाद वितरण किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में मेडिकल कॉलेज रोड स्थित ग्राम पोखर भिटवा उमरी में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित देवस्य मिश्र ने श्रीकृष्ण के जन्म के बाद की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने पूतना राक्षसी वध की कथा सुनाई, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। व्यास जी ने बताया कि अत्याचारी कंस ने भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए पूतना नामक राक्षसी को भेजा था। पूतना ने सुंदर स्त्री का रूप धारण कर गोकुल पहुंचकर बालकृष्ण को विषपान कराने का प्रयास किया, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने उसका उद्धार करते हुए वध कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की कृपा से दुष्टों का अंत और भक्तों का कल्याण निश्चित है। उन्होंने श्रीकृष्ण की माखन चोरी, ग्वाल बालों के साथ खेल तथा यशोदा मैया के वात्सल्य प्रेम का भी मनोहारी वर्णन किया। पूरे कथा पंडाल में भक्ति गीतों और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष के साथ कथा का आनंद लेते रहे। कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य जजमान विश्राम चौधरी, सुजीत चौधरी, हरिराम चौधरी, भागीरथी चौधरी, आरती, नेहा, सरिता, राजा मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, हरिश्चंद्र उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, राजेश सिंह, रामचंद्र, अखिलेश सिंह, दीप नारायण चौधरी तथा निखिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments