Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बोकबा ग्राम पंचायत में विकास कार्य जारी:ग्राम प्रधान ने पार्क और सामुदायिक...

बोकबा ग्राम पंचायत में विकास कार्य जारी:ग्राम प्रधान ने पार्क और सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था की, ग्रामीणों ने की सराहना


क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोकावा में प्रधान रामनाथ शर्मा के नेतृत्व में कराए जा रहे विकास कार्य इन दिनों ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। गांव में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर लोग खुलकर सराहना कर रहे हैं और इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहे हैं। प्रधान रामनाथ शर्मा ने अपने वर्तमान कार्यकाल में ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उनके नेतृत्व में गांव में पार्क का निर्माण, सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था, नालियों का निर्माण तथा सड़कों का सुदृढ़ीकरण जैसे कई आवश्यक कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिली है और उनके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है। विकास कार्यों के दौरान दिनेश, विकास, सुशीला सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रधान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य गांव की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments