#बस्ती_न्यूज
बस्ती में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार दोपहर 2 बजे वंदन यात्रा और समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित यह यात्रा महादेवा विधानसभा क्षेत्र के महसो मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनूपार से मिट्टी से भरे कलश के साथ शुरू हुई। इस यात्रा का विभिन्न गांवों में लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान संत रविदास के बताए सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के जिला संयोजक, भाजपा के जिला महामंत्री और साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान, समान अधिकार और मानवता की सेवा को समर्पित था। उन्होंने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कुमार ने आगे कहा कि भाजपा उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया वंदन यात्रा सोनूपार, मदारीपुर, साहूपार, सूसीपार, भरोहियाजोत और टिकरिया सहित कई गांवों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह अभियान महादेवा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों तक पहुंचेगा और सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा। महसो मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने इस यात्रा को केवल धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान बताया। उन्होंने युवाओं से संत रविदास के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रभक्ति, सेवा और सामाजिक सौहार्द की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुनील पांडेय, चंद्रशेखर मुन्ना, सतीश सोनकर, राजकुमार चौधरी, शशि भूषण तिवारी, प्रमोद गिरी, रवि श्रीवास्तव, अजय ठाकुर, त्रियुगीनारायण, शिवकुमार, गोपाल, संतोष, अर्जुन कन्नौजिया सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
संत रविदास जयंती: महादेवा में वंदन यात्रा निकली:कई गांवों से गुजरी, सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












