Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के पहले सोमवार पर कांक्षेश्वर नाथ मंदिर में भीड़:धानी में रात...

सावन के पहले सोमवार पर कांक्षेश्वर नाथ मंदिर में भीड़:धानी में रात 3 बजे से लगी कतारें, सुरक्षा में पुलिस तैनात


धानी में सावन माह के पहले सोमवार को धानी बाजार स्थित कांक्षेश्वर नाथ शिव मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु रात करीब 3 बजे से ही मंदिर पहुंचने लगे थे। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘एक लोटा जल, सारी समस्या का हल’ के जयघोष सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के पुजारी पंडित अगस्त मिश्र ने बताया कि सावन का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। उनके अनुसार, इस दिन सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। धानी पुलिस चौकी के अरविंद यादव के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी पूरे समय मंदिर परिसर और आसपास तैनात रहे। पुलिस ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments