Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में चेहल्लुम जुलूस में गूंजा देशभक्ति का नौहा:अंजुमन हुसैनिया ने चेहल्लुम...

नासिरगंज में चेहल्लुम जुलूस में गूंजा देशभक्ति का नौहा:अंजुमन हुसैनिया ने चेहल्लुम पर निकाला पारंपरिक जुलूस


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज क्षेत्र में रविवार को 18 सफ़र के अवसर पर चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस पूरी अक़ीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान अंजुमन हुसैनिया के नौहाख़्वाहों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नौहे पढ़कर देश के प्रति अपनी मोहब्बत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान अंजुमन हुसैनिया के नौहाख़्वाहों जनाब सकलैन हैदर, शाहरुख हैदर, अम्मार रिज़वी, शैहवाल जैदी व सिराज हैदर ने अपनी पुरअसर आवाज में देशभक्ति की पंक्तियां पढ़ीं, जिससे वहां मौजूद हर शख्स का दिल वतन के प्रति गर्व से भर गया। उन्होंने कहा, “मेरा हिंदुस्तान है ये मेरा हिंदुस्तान है, इसपे दिल कुर्बान इस पर जान भी कुर्बान है…” इसके साथ ही, देश विरोधी सोच और पाकिस्तान का झंडा लगाने या उठाने वालों पर भी नौहे के माध्यम से कड़ा संदेश दिया गया। नौहाख़्वाहों ने स्पष्ट कहा, “हिन्दुस्तां में पाक का झंडा वतन से ये गद्दारी है, जिसमें खाये छेद उसी में कैसी ये बीमारी है…” चेहल्लुम के इस पवित्र अवसर पर अहले बैत की याद में अकीदत पेश करने के साथ-साथ देश के प्रति वफादारी, तिरंगे का सम्मान और गद्दारी के खिलाफ इस स्पष्ट संदेश की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। अंजुमन हुसैनिया के इस कदम ने समाज में यह साफ संदेश दिया कि एक सच्चे हिंदुस्तानी के लिए अपने वतन की आन, बान और शान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments