HomeHealth & Fitnessरोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की पहलः शिविर में 52 ने किया रक्तदान

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की पहलः शिविर में 52 ने किया रक्तदान

बस्ती – रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से 5 दिवसीय रक्तदान शिविर में कुल 52 लोगों ने रक्तदान किया। समापन अवसर पर रक्तदान करने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने  बताया कि क्लब और बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक की पहल का बेहतर परिणाम आया। कहा कि रक्त की मांग बढ़ती जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं, सर्जरी, पुरानी बीमारियों और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि के साथ, सुरक्षित रक्त की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। रक्तदान केवल एक नेक कार्य नहीं है , यह स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है जो प्रतिदिन जीवन बचाता है। बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बच सकती है।
चार्टर अध्यक्ष किशन गोयल ने कहा कि दान किए गए रक्त को अक्सर लाल रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा जैसे घटकों में विभाजित किया जाता है, जिनका उपयोग विभिन्न रोगियों के लिए किया जा सकता है। 5 दिवसीय शिविर में  कृष्ण कुमार गुप्ता, अवध बिहारी, वेद रतन, शोभित के साथ ही 52 लोगों ने रक्तदान किया।
सचिव रो. सुमिर गोयल, रो. डा. आलोक रंजन, डा. श्यामनरायन चौधरी, राम दयाल चौधरी, के साथ ही डा. पी.के.  श्रीवास्तव, विजय सिंह, आलोक चौधरी, मुकेश, शिवम मिश्रा,  विजय शुक्ला, जितेन्द्र कुमार, डी.पी यादव, महन्थराम वर्मा,  विकास चौधरी, कौशल त्रिपाठी आदि ने योगदान किया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments