Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के नानपारा में छठे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे:भक्तों ने की...

बहराइच के नानपारा में छठे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे:भक्तों ने की पूजा-अर्चना, राहगीरों ने ग्रहण किया प्रसाद


ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर नानपारा नगर में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। स्टेशन बाजार नानपारा सहित कई स्थानों पर आयोजित भंडारों में बड़ी संख्या में लोग ने श्री हनुमान जी के भक्तों ने भगवान श्री बजरंगबली जी की पूजा-अर्चना की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसाद वितरण का जारी रहा। भंडारों में आने-जाने वाले लोगों, और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थलों पर भक्तिमय वातावरण बना रहा, और ‘जय श्री बजरंगबली’ के जयकारों से गूंज उठा। आयोजक नागेंद्र सिंह, हरिहर वर्मा, पुष्पेंद्र मणिक, जैकी शर्मा, दिनेश महाराज, राहुल पांडे, अजय गुप्ता, अभय मद्धेशिया, अजय गुप्ता, नृपेंद्र सिंह सभासद,अक्षत त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे बड़े मंगल का यह पर्व सेवा और समर्पण का प्रतीक है। इस आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण में भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments