HomeHealth & Fitnessडीएम द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं टीएचआर प्लांट नाथनगर का किया...

डीएम द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर एवं टीएचआर प्लांट नाथनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर,  09 जून 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निर्माणाधीन बस स्टेशन मुखलिसपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। 

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में बस स्टेशन के मुख्य भवन के नींव/Plinth का निर्माण किया जा रहा है, जिलाधिकारी द्वारा निर्माण में प्रयुक्त की जा रही ईंट, मोरंग व सरिया आदि का परीक्षण थर्ड पार्टी से  कराने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बस स्टेशन के शौचालय का निर्माण हुआ है जो अभी अधूरा है, चारदीवारी बनाई गई है वह भी अभी अधूरी है जिसे तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। 
लक्षित समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के सापेक्ष कार्य की धीमी प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्य में प्रगति एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय में बस स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। 
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की सड़क के सापेक्ष बस स्टेशन भवन के नींव/ Plinth की ऊंचाई पर्याप्त हो।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा THR प्लांट नाथनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बीएमएम को निर्देशित किया गया कि क्रय की गई और प्रयुक्त की गई सामग्री का विस्तृत विवरण तैयार कर तत्काल प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments