श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड स्थित मध्यनगर मनोहरपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय और पावर हाउस को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। इस कारण राहगीरों, स्कूली छात्रों और कर्मचारियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की खराब हालत के चलते बुजुर्गों और बच्चों को अक्सर हल्की चोटें लग जाती हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और पावर हाउस के कर्मचारियों को भी आने-जाने में विशेष कठिनाई होती है।बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। ऐसे में शिक्षकों और पावर हाउस के कर्मचारियों को अपने वाहन दूर खड़े कर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है।बताया गया है कि पहले इस मार्ग पर खड़ंजा का अधूरा निर्माण हुआ था। हालांकि, बाद में उसे भी उखाड़ दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई है।स्थानीय भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 19 अभिषेक यादव, सनेही गौतम, सूर्य प्रकाश शर्मा, अमन शर्मा सहित अन्य लोगों ने खड़ंजा उखाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर पक्की सड़क के निर्माण की भी अपील की है।
इकौना में स्कूल-पावर हाउस मार्ग जर्जर:राहगीर, छात्र और कर्मचारी को हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












