Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष:परिवार के सदस्यों से...

बस्ती में दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष:परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी मो. अली हुसैन और उनकी पत्नी के सड़क दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतक दंपति के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरा चौराहे के निवासी और बस्ती साउघाट के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी को जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना मिली, वह तत्काल मृतक के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments