बस्ती – मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था, राजस्व वसूली एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लायें। उन्होने प्रवर्तन से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय तथा निजी वाहनों को व्यवसायिक प्रयोग में लाने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों, ड्रिंक एवं ड्राइव मामलें में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने कहा कि वाहनों का नम्बर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखें। नम्बर प्लेट ठीक से न दिखाई देने वाले वाहनों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। ओवर लोड व ओवर स्पीड वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।मण्डलायुक्त ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-समय पर सैम्पलिंग की कार्यवाही की जाय। उन्होने न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धारा 44, 80 और 116 से संबंधित प्रकरण को नियमानुसार शीघ्रअतिशीघ्र निस्तारित करें।उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति में पिछड़े विभाग कार्ययोजना बनाकर निरन्तर अभियान चलायें। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया।
बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, आरटीओ फरूउद्दीन, डीएफओ डा. शिरिन, खान अधिकारी प्रशान्त यादव, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रर्वतन) सुरेश कुमार मौर्या, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद ज्योति यादव, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निजी वाहनों को व्यवसायिक प्रयोग में लाने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही – मण्डलायुक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












