HomeHealth & Fitnessडीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली...

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जनता दर्शन की शिकायत पर खुद संभाली कमान,मौके पर पहुंचकर कराया स्थलीय सत्यापन, राजस्व टीम को विस्तृत पैमाइश के निर्देश

लखीमपुर-खीरी,25 जून(तरुणमित्र)। जनता दर्शन में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायत को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बिना विलंब स्वयं ग्राम रंगीलानगर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी।

शिकायतकर्ता अतुल जायसवाल द्वारा अपनी भूमि पर अवैध कब्जे एवं दीवार से जुड़े विवाद का आरोप प्रस्तुत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने कलेक्ट्रेट स्तर पर औपचारिक जांच की प्रतीक्षा न करते हुए सीधे मौके का रुख किया, जिससे प्रशासनिक महकमे में भी सक्रियता बढ़ गई।

गांव पहुंचकर डीएम ने राजस्व अभिलेखों, खतौनी, नक्शा एवं मौके की भौतिक स्थिति का बारीकी से मिलान कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पक्षों की मौजूदगी में हर बिंदु को गंभीरता से देखा और जमीन की वास्तविक सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

डीएम ने मौके पर ही राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण की पुनः विधिवत एवं गहन पैमाइश कर संपूर्ण तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न रहे और निस्तारण पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो।

डीएम की इस त्वरित, जमीनी और सक्रिय कार्यप्रणाली की क्षेत्र में चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएम के स्वयं मौके पर पहुंचने से पूरे मामले में पारदर्शिता आई और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments