HomeHealth & Fitnessडीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

डीएम द्वारा आईटीआई का किया गया निरीक्षण, परिसर में किया गया वृक्षारोपण।

संत कबीर नगर, 02 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वन महोत्सव सप्ताह वृक्षरोपण अभियान *पेड़ लगाओ -पेड़ बचाओ* के तहत बघौली विकास खंड अन्तर्गत बालूशासन स्थित महामाया पालिटेक्निक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) परिसर में पौधरोपण पर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय बनाधिकारी हरिकेश यादव एवं ओएसडी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ करते हुए जनपदवासियों सें अपील किया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण अवश्य करें एवं वृक्ष का स्वरूप लेने तक पौधे की उचित देख भाल करें।
जिलाधिकारी द्वारा महामाया पालिटेक्निक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटीआई) विद्यालय का निरीक्षण किया गया। एक कैम्पस में छात्र एवं छात्राओं हेतु यह आई टी आई  विद्यालय स्थापित है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर की साफ सफाई, स्कूल का शौचालय, पेयजल व्वस्था, बच्चों के रुम आदि का निरीक्षण करते हुए आई टी आई के प्रधानाचार्य से बच्चों की संख्या, भोजनालय, टीचरों की सख्या आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments