HomeHealth & Fitnessकोषागार के मुख्य कोषाधिकारी के सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई समारोह का...

कोषागार के मुख्य कोषाधिकारी के सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई समारोह का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 02 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। कोषागार के मुख्य रोकड़िया/सहायक कोषाधिकारी विजय कुमार श्रीवास्तव के विगत दिनांक 30 जून 2026 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर कोषागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल सहित कर्मचारीगण जीतेश बहादुर सिंह, योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार श्रीवास्तव, बृजेश चन्द्र आर्य, मु0 कामिल अंसारी, दीपक साहू एवं कार्यक्रम में उपस्थित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण ने विजय कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल के कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि श्री विजय कुमार श्रीवास्तव का अपने कार्यो के प्रति समर्पण और मार्गदर्शन हमेशा याद किया जायेगा।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह में माला पहनाकर, मोमेन्टो, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनके स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी।
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments