सिद्धार्थनगर के खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सनई स्थित शुभम खाद भंडार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। डीएम ने उर्वरकों के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया तथा स्टॉक और वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान के बाहर किसानों की जानकारी के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड और उर्वरकों की मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नियमों के पालन के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक उर्वरक विक्रेता को दुकान पर उर्वरकों की उपलब्धता, मूल्य सूची, स्टॉक की स्थिति और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इससे किसानों को निर्धारित दरों की जानकारी मिलती है और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना बोर्ड और मूल्य सूची का अभाव नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। ओवररेटिंग और टैगिंग पर सख्त चेतावनी निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विक्रेता को निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक केवल निर्धारित सरकारी दरों पर उपलब्ध कराए जाएं। किसी भी किसान को खाद खरीदने के साथ अन्य उत्पाद लेने के लिए बाध्य न किया जाए और न ही किसी प्रकार की टैगिंग की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, खाद की कालाबाजारी या अन्य सामान खरीदने का दबाव बनाने की शिकायत मिली तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उर्वरक वितरण पर प्रशासन की नजर जिलाधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों की जरूरतों को देखते हुए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को नियमित रूप से खाद बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करने तथा शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों से शिकायत करने की अपील जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि यदि किसी खाद विक्रेता द्वारा ओवररेटिंग, टैगिंग, कालाबाजारी या कृत्रिम अभाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि किसान सीधे जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417530 अथवा जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882270 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में खाद दुकान पर DM का निरीक्षण:मूल्य सूची न मिलने पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












