श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की मासिक समीक्षा की। बैठक में लखपति दीदी कार्यक्रम सहित विभिन्न आजीविका योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने शेष दीदियों को रोजगारपरक योजनाओं से जोड़कर शीघ्र लखपति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत 18,781 के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 14,121 समूहों की दीदियों को लखपति की श्रेणी में लाया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष पात्र दीदियों को सभी विभागीय रोजगारपरक योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें लखपति बनाने के निर्देश दिए। एनआरएलएम के अंतर्गत जनपद में कुल 2,10,304 परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष अभी तक 89,502 परिवारों को समूहों से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र गृहस्थी से जुड़े परिवारों को लक्ष्यानुसार समूहों से जोड़ा जाए और वित्तीय वर्ष 2026-27 में आरएफ (640), सीआईएफ (812) एवं सीसीएल (1579) के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। जिन बैंकों में समूहों की सीसीएल कैश क्रेडिट लिमिट पत्रावलियां लंबित हैं, उनके त्वरित निस्तारण के लिए एलडीएम इंडियन बैंक को सात दिवस के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, समूह की दीदियों को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आजीविका में सुधार लाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया गया। विकास खंड सिरसिया में प्रस्तावित कमर्शियल गोट फार्म के संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, विकास खंड हरिहरपुर रानी में स्थापित एसएचजी/एफपीओ मार्ट का उद्घाटन जुलाई के प्रथम सप्ताह में कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त, जनपद की 20 संकुल समितियों में एक-एक सीएलएफ उत्पादन इकाई स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अधिक से अधिक समूह की दीदियों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद के लक्ष्य के अनुसार तहसीलों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आठ मॉडल कैंटीन खोले जाने के निर्देश भी दिए गए।
श्रावस्ती में एनआरएलएम की समीक्षा में DM सख्त:महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर जोर, 7 दिन में निपटाने के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












