HomeHealth & Fitnessदिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग, दस्तावेज जलकर खाक...

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में आग, दस्तावेज जलकर खाक हुए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह स्कैनिंग रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कोर्ट परिसर के गेट नंबर-4 के पास दूसरी मंजिल पर स्थित स्कैनिंग रूम में लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। 

दमकल विभाग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह 5:22 बजे मिली थी। इसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। सुबह 6:05 बजे डिविजनल ऑफिसर ने ‘स्टॉप मैसेज’ जारी कर आग पर नियंत्रण की पुष्टि की। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

हालांकि, आग की चपेट में आने से स्कैनिंग रूम में रखे कुछ दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। ये दस्तावेज किस प्रकार के थे और कितना नुकसान हुआ है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments