HomeHealth & Fitnessईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया 

ईरान से डील के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया 

“स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान के साथ जंग को खत्म करने का ऐलान किया। वहीं, ईरान ने भी इस बात पर सहमति जता दी है कि अमेरिका के साथ पीस डील पर बात बन गई है। इसके बाद, अब ट्रंप ने ऐलान किया कि”स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल से लदे कई जहाज निकलने लगे हैं। वे दक्षिणी “हाईवे” के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित और साफ-सुथरा है। यात्रा के अन्य क्षेत्र भी मौजूद हैं!”

ट्रंप की पोस्ट
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 107 दिनों से जारी भीषण युद्ध आखिरकार समाप्त हो गया है। दोनों देशों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से बेहद Strait of Hormuz को फिर से खोलने और सैन्य अभियानों को रोकने पर सहमति बन गई है। इस समझौते पर आगामी शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। हालांकि, समझौते का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बाद में चर्चा होने की संभावना है।

ट्रंप ने दी नाकेबंदी हटाने की मंजूरी
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी को बधाई। मैं मुक्त आवाजाही के लिए  Strait of Hormuz को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने की मंजूरी देता हूं।”

अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान पर लगे प्रतिबंधों में भी ढील देगा, ताकि युद्ध से प्रभावित ईरानी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और वह अधिक मात्रा में तेल बेच सके।

शुक्रवार से पहले लागू नहीं होगा समझौता
दूसरी ओर, ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सरकारी टेलीविजन पर इस समझौते की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह सहमति मध्यस्थ देश कतर के प्रतिनिधि के साथ तेहरान में 14 घंटे से अधिक समय तक चली मैराथन वार्ता के बाद बनी है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि शुक्रवार को औपचारिक हस्ताक्षर होने से पहले ईरान इसे लागू करना शुरू नहीं करेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments