HomeHealth & Fitnessडा नीरज बोरा ने क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

डा नीरज बोरा ने क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लखनऊ। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिनायक शहीद मंगल पांडेय की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को भारतेन्दु हरिश्चंद्र वार्ड स्थित मंगल पांडेय पार्क में  विधायक डा नीरज बोरा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शहीद मंगल पांडेय का बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा, उनके पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस गौरवमयी कार्यक्रम में पूर्व पार्षद ब्रिज किशोर पांडे, पूर्व पार्षद रूपाली गुप्ता, सतीश वर्मा, सी.के वर्मा, आशुतोष सिंह, संजीव तिवारी एवं राजू सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

 
 
 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments