गिलौला ब्लॉक अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां की निरहा ग्राम सभा में एक खुली नाली के जाम होने की वजह से पूरा पानी मुख्य सड़क पर भर गया है। इससे स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नाली तकनीकी रूप से उत्मापुर ग्राम सभा के अंतर्गत आती है, लेकिन इसका बहाव निरहा ग्राम सभा के क्षेत्र में स्थित है। नाली पूरी तरह चोक होने के कारण गंदा और बदबूदार पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। स्थिति यह है कि सड़क ने अब एक छोटे तालाब का रूप ले लिया है, जिससे पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैल रही है। टाइफाइड और डेंगू की आशंका सड़क पर हफ्तों से जमा इस दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो गांव में टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां महामारी का रूप ले सकती हैं। बच्चे और बुजुर्ग इसके सबसे आसान शिकार बन रहे हैं। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी समस्या से आजिज आ चुके स्थानीय निवासी संतोष, दुर्गेश और छोटू ने बताया कि वे इस नारकीय स्थिति से लंबे समय से जूझ रहे हैं। बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित ब्लॉक अधिकारियों से मांग की है कि नाली की तुरंत सफाई कराई जाए ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।
सोनवा में नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी:निरहा ग्राम सभा के लोग परेशान, बीमारी फैलने का डर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












