Homeदेश (National)अमेरिकी पोत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक, ट्रंप को आंखें दिखाने लगा...

अमेरिकी पोत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक, ट्रंप को आंखें दिखाने लगा ईरान

कुवैत और बहरीन पर दर्जनों ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भी ईरान का आक्रामक रुख जारी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने ओमान की खाड़ी पर मौजूद अमेरिकी युद्धपोत पर चेतावनी मिसाइल और ड्रोन दागे है। ईरान ने यह दावा उस वक्त किया जब अमेरिका ने हिंद महासागर में रातभर प्रतिबंधित पोत के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।

ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक ईरानी नौसेना ने कहा कि उसने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोतों पर चेतावनी मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया। उसने अमेरिकी नौसेना पर समुद्री यातायात को बाधित करने और वाणिज्यिक जहाजों व तेल टैंकरों को जब्त करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें: टिकटॉक लाइव में हुई बहस के बाद कर दिया हमला, UAE में केरल के युवक की हत्या

इस बीच पेंटागन ने बताया कि हिंद महासागर में अमेरिकी सेना ने रातभर प्रतबंधित पोत के खिलाफ कार्रवाई की। इंडो-पैसिफिक कमांड के मुताबिक अमेरिकी सेना ने रातभर में हिंद महासागर में प्रतिबंधित राज्यविहीन पोत एम/टी डेविना को रोका।

अवैध नेटवर्क के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा: अमेरिकी सेना

बयान में आगे कहा गया, ‘हम ईरान को भौतिक सहायता प्रदान करने वाले अवैध नेटवर्क को बाधित करने और उन्हें रोकने के लिए वैश्विक समुद्री प्रवर्तन जारी रखेंगे, चाहे वे कहीं भी संचालित हों।’ बता दें कि अमेरिकी सेना ने हाल ही में हिंद महासागर में की वाणिज्यिक और तेल टैंकरों को रोका है। उन पर ईरान को सहायता पहुंचाने का आरोप भी लगाया है।

यह भी पढ़ें: ‘अलर्ट पर सभी भारतीय दूतावास’, कुवैत पर हमले के बाद बोला भारत

घट रहा ईरान का तेल निर्यात

ईरान सबसे अधिक कमाई कच्चा तेल बेचकर करता है। चीन उसका सबसे बड़ा खरीदार है, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी ने उसके सामने जटिल चुनौती खड़ी कर दी है। मई में ईरान का कच्चा तेल निर्यात पिछले छह वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका ने 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू की थी। इसका उद्देश्य दबाव डालकर ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाना था।

आंकड़ों के मुताबिक ईरान अपना 80 फीसद तेल निर्यात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से ही करता है। अमेरिकी नाकेबंदी के बाद तेहरान ने चीन को तेल बेचना कम कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments