Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अहरा तिराहे पर कंटेनर फंसने से लगा जाम:बस्ती-कांटे और अहरा-बनकटी मार्ग पर...

अहरा तिराहे पर कंटेनर फंसने से लगा जाम:बस्ती-कांटे और अहरा-बनकटी मार्ग पर वाहन फंसे, लोग परेशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के मुंडेरवा नगरपंचायत स्थित अहरा तिराहे पर एक भारी मालवाहक कंटेनर फंस गया। इसके कारण बस्ती-कांटे मार्ग और अहरा-बनकटी मार्ग पर घंटों जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना रविवार दोपहर बाद राजकीय पशु चिकित्सालय के पास हुई। खलीलाबाद, संतकबीरनगर की ओर मुड़ते समय कंटेनर का दाहिना पहिया नाली में धंस गया। ड्राइवर ने कंटेनर को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन माल लदा होने के कारण वह हिल नहीं पाया। कंटेनर के बीच रास्ते में फंसने से दोनों प्रमुख मार्गों पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। चिलचिलाती धूप में फंसे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक कंटेनर को सड़क से हटाया नहीं जा सका था, जिससे जाम की स्थिति बनी हुई थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments