Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ग्रीष्मावकाश के बाद खुला डुमरियागंज कंपोजिट विद्यालय:छात्रों का रोली-चंदन टीका लगाकर पारंपरिक...

ग्रीष्मावकाश के बाद खुला डुमरियागंज कंपोजिट विद्यालय:छात्रों का रोली-चंदन टीका लगाकर पारंपरिक स्वागत


ग्रीष्मावकाश के बाद कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज सोमवार को फिर से खुल गया। पहले दिन विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक शकील अहमद की देखरेख में विद्यालय परिसर में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षिकाओं और स्टाफ ने बच्चों को रोली और चंदन का टीका लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक शकील अहमद और अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रवेश द्वार पर कतारबद्ध छात्र-छात्राओं का टीका लगाकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक शकील अहमद ने बताया कि इस स्वागत का उद्देश्य बच्चों के मन से विद्यालय का भय दूर करना और उनमें शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक रही और शिक्षक नए सत्र की पढ़ाई को लेकर उत्साहित दिखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments