Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चार युवकों की मौत मामले में डंपर चालक गिरफ्तार:निचलौल हादसे के बाद...

चार युवकों की मौत मामले में डंपर चालक गिरफ्तार:निचलौल हादसे के बाद थाने पहुंचा आरोपी, लाइसेंस वैध नहीं


महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल कुशवाहा (22) शनिवार को अपने पिता के साथ निचलौल थाने पहुंचा था। पुलिस ने उसके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की, जिसमें पाया गया कि उसके पास भारी व्यावसायिक वाहन चलाने का वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस के अनुसार, इसके बावजूद आरोपी डंपर लेकर हाईवे पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक निचलौल योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल कुशवाहा पुत्र संजय कुशवाहा, निवासी जंगल शाहपुर, पोस्ट सिंघापट्टी, थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर का रहने वाला है। उस पर डंपर संख्या UP53 JT 5551 को लापरवाही से चलाने का आरोप है, जिसके कारण यह गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में रवि पुत्र रामव्यास, शनि पुत्र रामक्यास और विवेक पुत्र स्वर्गीय संतोष, निवासी पंचमा थाना निचलौल, तथा रिकेश पुत्र श्रीपत वियार, निवासी गोगहरा थाना जमालपुर, जनपद मिर्जापुर की मौत हो गई थी। मामले में थाना निचलौल में मुकदमा अपराध संख्या 228/2026 के तहत धारा 281, 105 और 324 (4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को शनिवार दोपहर 12:10 बजे निचलौल थाने से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय, हेड कांस्टेबल विवेक राव, हेड कांस्टेबल रजनीश सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह शामिल रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular