महाराजगंज जनपद में आगामी बारावफात त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुरंदरपुर पुलिस ने क्षेत्र में प्रभावी गश्त और फ्लैग मार्च किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर की गई। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोहनापुर, लक्ष्मीपुर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति दर्ज की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और बारावफात का त्योहार आपसी भाईचारे तथा सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही। साथ ही, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुरंदरपुर पुलिस का बारावफात पर फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश
RELATED ARTICLES












