Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में ई-रिक्शा ने खड़ी कार को मारी टक्कर:सहेट-महेट के पास हुआ...

श्रावस्ती में ई-रिक्शा ने खड़ी कार को मारी टक्कर:सहेट-महेट के पास हुआ हादसा, कार क्षतिग्रस्त, लोग सुरक्षित


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सहेट-महेट के पास शुक्रवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गया। इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के कुछ लोग अपनी कार से सहेट-महेट घूमने आए थे। वे अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर उतरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे खड़ी कार से जा टकराया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा के ब्रेक ठीक से काम नहीं कर रहे थे, जिसके कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments