#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के महाराजगंज स्थित सैन गैस एजेंसी और पोखरा बाजार वितरण बिंदु पर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का सकारात्मक असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद पोखरा बाजार में गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर पहुंचाए गए और स्थानीय उपभोक्ताओं में उनका वितरण किया गया। बीते कई सप्ताह से गैस सिलेंडर के इंतजार में परेशान चल रहे उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलते ही राहत मिली। लंबे समय से लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। हालांकि, यह राहत आंशिक ही साबित हुई। वितरण स्थल पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें करीब 100 लोग सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे। इसके विपरीत, एजेंसी की ओर से मात्र 50 सिलेंडर ही उपलब्ध कराए गए। इस कारण आधे उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल गया, जबकि शेष 50 उपभोक्ताओं को एक बार फिर मायूस होकर घर लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए दैनिक भास्कर की खबर को सराहा। उन्होंने कहा कि लगातार समस्या उठाए जाने का ही परिणाम है कि एजेंसी प्रबंधन को सिलेंडर भेजने पड़े। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वितरण व्यवस्था और अधिक नियमित होगी, जिससे किसी भी उपभोक्ता को खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। इस बार सिलेंडर पाने से वंचित रह गए उपभोक्ताओं ने प्रशासन और एजेंसी संचालक से मांग की है कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अगली खेप में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर की आपूर्ति होती रहे, तो उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक उपभोक्ता, जो अपने सिर पर खाली सिलेंडर रखकर वापस लौट रहे थे, ने बताया कि उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दैनिक भास्कर खबर का असर:पोखरा बाजार में 50 उपभोक्ताओं को मिली राहत, गैस सिलेंडर वितरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












