Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विद्युत उपकेंद्र मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से आवागमन बाधित:ठूठीबारी में राहगीर, उपभोक्ता...

विद्युत उपकेंद्र मार्ग बदहाल, गहरे गड्ढों से आवागमन बाधित:ठूठीबारी में राहगीर, उपभोक्ता और छात्र परेशान, मरम्मत की मांग


ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र को जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से राहगीरों, बिजली उपभोक्ताओं और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग विद्युत उपकेंद्र तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है, जिसका उपयोग अधिकांश लोग रिंग बांध मार्ग के रूप में करते हैं। बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्रीय उपभोक्ता इसी रास्ते से पावर हाउस पहुंचते हैं। इसके अलावा, सोबड़ा और बैरीहवां गांव के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन ठूठीबारी स्थित विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए इसी मार्ग से आते-जाते हैं। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना और दोपहिया वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई स्थानों पर पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इससे यात्रियों का सफर मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है। उनकी मांग है कि आमजन, विद्यार्थियों और बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments