Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भरथा कलां में ईद उल अजहा की नमाज अदा:गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल...

भरथा कलां में ईद उल अजहा की नमाज अदा:गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया त्योहार


श्रावस्ती जिले में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल ईदगाहों और प्रमुख चौराहों पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। सिरसिया थाना क्षेत्र के हेमपुर, बडरहवा, भूतना और पिपरहवा जैसे गांवों के आसपास ईदगाहों पर नमाज अदा होने तक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। गुरुवार सुबह 7:55 बजे से श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों की ईदगाहों पर नमाज अदा करने के लिए बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें देखी गईं। भारी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने ईदगाहों में नमाज अदा की। इस दौरान सभी ने सुख-शांति के लिए दुआएं मांगीं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह 7 बजे से ही ईदगाहों के पास दुकानें सज गई थीं। बच्चे और बच्चियां छोले, गोलगप्पे, टिक्की, चाउमीन और बर्गर का लुत्फ उठाते नजर आए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments