Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल:मरवाटिया गांव में सड़क पार...

श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल:मरवाटिया गांव में सड़क पार करते समय हुआ हादसा


श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा वीरपुर मार्ग स्थित मरवाटिया गांव में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उनके घर के सामने सड़क पार करते समय हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मरवाटिया गांव निवासी शेष राम यादव मंगलवार को अपने घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शेष राम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments